यातायात में बढ़ रही दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए दो पहिया वाहन स्वामियों को जागरूक करती चांदपुर पुलिस।

मौo अरशद तहसील प्रभारी चांदपुर।चांदपुर अंबेडकर चौक धनोरा मार्ग पर अंबेडकर चौकी पर तैनात पुलिस टीम के उप निरीक्षक मदनपाल राणा, क0 कृष्ण प्रजापति, क0 क.पी सिंह, क0.इरशाद,होम गार्ड छतरपाल, को साथ लेकर चेकिंग अभियान चलाया गया इस चेकिंग अभियान का उद्देश्य जनता को जागरूक करना रहा!
धनोरा मार्ग एक बहुत ही व्यस्त मार्ग है इस मार्ग से अधिकतर बड़े वाहनों का आना-जाना रहता है बीते दिनों से लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए अंबेडकर चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक मदनपाल राणा द्वारा यह अभियान कार्यक्रम चलाया गया,
इसके अंतर्गत दो पहिया वाहन से आने जाने वालों को रोक कर उनके गाड़ियों के कागज़ भी चेक किए गए और उन्हें हेलमेट लगाने को लेकर कड़ी हिदायत दी गई
और यातायात के नियमों से अवगत कराते हुए वाहन स्वामियों को स्वयं सुरक्षा की हिदायत दी, उप निरीक्षक मदनपाल राणा ने समझते हुऐ कहा की जीवन अमूल्य है इसकी क़दर करनी चाहिये पुलिस आपको आपकी सुरक्षा के लिए समय समय जागरूक करती रेहती हे, लेकिन बोहोत से लोग रास्ता काट कर निकल जाना तो उचित समझते हैं, ऐसा करने से चलाक अपना ही नुकसान करते हैं कियों की क़ानून से बचना तो नामुमकिन हे ही साथ ही दुर्घटना का भी अंदेशा रेहता हे,
इसीलिए हर एक व्यक्ति को चाहिए कि वह यातायात के नियमों का पालन करें अपनी वह अपने सामने सफर कर रहे दूसरे व्यक्ति की भी रक्षा करें



