तेज़ रफ्तार वैगनआर ने दो बाइकों को जोरदार टक्कर मारी,तीन गंभीर घायल एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत

तेज़ रफ्तार वैगनआर ने दो बाइकों को जोरदार टक्कर मारी,तीन गंभीर घायल एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत
करनपुर चौराहे पर मचा हड़कंप,कार बिजली के खंभे से जा टकराई
मुरादाबाद जनपद के मुंढापांडे थाना क्षेत्र में काशीपुर अलीगंज मार्ग पर करनपुर चौराहे के निकट गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। घटनास्थल पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तेज रफ्तार से आ रही एक वैगनआर कार अनियंत्रित होकर सामने चल रही दो बाइकों में जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइकों के परखच्चे उड़ गए और दोनों वाहन सड़क पर कई मीटर तक घसीटते चले गए प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वैगनआर कार का चालक अचानक नींद की झपकी आने के कारण स्टेयरिंग पर नियंत्रण खो बैठा। कार पहले दो बाइकों से टकराई और इसके बाद बेकाबू कार सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जोरदार टक्कर मारकर रुक गई। हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए और राहत कार्य में जुट गए।इस भीषण टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें ग्रामीणों और मौके पर पहुंची करनपुर चौकी पुलिस की मदद से तत्काल पास के बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल भेजा गया। वहीं दो बाइकों में से एक बाइक पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई है, जबकि घायलों की हालत नाज़ुक बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है। घटनास्थल पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में लिप्त कार हिरासत में लिया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हाइवे से हटवाय प्रारंभिक जांच में बताया जा रहा है कि कार तेज रफ्तार में थी और चालक ने झपकी के कारण नियंत्रण खो दिया।हादसे के बाद करनपुर चौराहा कुछ देर के लिए जाम हो गया जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं और यहां स्पीड ब्रेकर या चेतावनी संकेत लगाने की आवश्यकता है। बताया जा रहा है जो फोर व्हीलर कर चालक है वह मुरादाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र का है और जो बाइक सवार घायल मुंढापांडे थाना क्षेत्र और भगतपुर थाना क्षेत्र के ऊदवा वाला गांव के बताए जा रहे हैं जिसमें पुलिस ने घायल परिजन और मृतक परिजनों को जानकारी देकर अवगत करा दिया है और फोर व्हीलर कर चालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है



