#SvasJsNewsअपराधउत्तर प्रदेशक्राइमदेश विदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र-DIG अभिषेक सिंह के कड़े एक्शन के चलते एवम एसएसपी आशीष तिवारी के दिशा निर्देश पर जनपद भर में नशा तस्करो पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई,लगातार जारी

पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र-DIG अभिषेक सिंह के कड़े एक्शन के चलते एवम एसएसपी आशीष तिवारी के दिशा निर्देश पर जनपद भर में नशा तस्करो पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई,लगातार जारी

गांजा तस्कर पप्पू सहानी चैकिंग के दौरान ढमोला नदी पुल के पास नयागांव की और जाने वाले बाईपास रोड से गिरफ्तार,लगभग 1 लाख 60 हजार का 14,180 किलो ग्राम अवैध गांजा हुआ बरामद

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर थाना देहात कोतवाली प्रभारी सुबे सिंह ने अपनी पुलिस टीम के साथ एक बार फिर नशा तस्करी करने वाले पर कड़ा प्रहार करते हुए चैकिंग के दौरान पकड़ा 14,180 किलों ग्राम अवैध गांजा।जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 60 हजार रूपए बताई गई है।जिसका खुलासा आज एएसपी/क्षेत्राधिकारी द्वितीय मनोज कुमार यादव ने पत्रकारों के साथ एक वार्ता के दौरान भी किया।आपको बता दें,कि कल इंस्पेक्टर सुबे सिंह अपनी पुलिस टीम उपनिरीक्षक संजय राणा,हेड कांस्टेबल मेहराज अली,सनोवर ताज एवम कांस्टेबल लोकेन्द्र सिंह के साथ ढमोला नदी पुल पर चेकिंग कर रहे थे,कि अचानक सामने से आ रहा एक संदिग्ध सामने पुलिस टीम को देख नयागांव की और भागने लगा,पुलिस टीम ने भी इस संदिग्ध का पीछा करते हुए इसे बाईपास की और जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर पकड़ लिया।पकड़े गए इस नशा तस्कर पप्पू सहानी पुत्र संकु सहानी निवासी कंसी सिमरी,थाना सिमरी जनपद दरभंगा बिहार को घेरकर पकड़ लिया।जिसके पास 14 किलो 180 ग्राम अवैध गांजा देख पुलिस टीम के भी होश फाख्ता हो गए।पकड़े गए इस गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 60 रूपए बताई गई है।जिसका खुलासा आज क्षेत्राधिकारी द्वितीय मनोज कुमार यादव ने भी पत्रकारों के समक्ष किया।आपको बता दें,कि इससे पहले भी इंस्पेक्टर सुबे सिंह लाखों रूपए का गांजा पकड़ चुके हैं।

Related Articles

Back to top button