पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र-DIG अभिषेक सिंह एवम एसएसपी आशीष तिवारी के दिशा निर्देश पर नशा तस्करो पर देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र-DIG अभिषेक सिंह एवम एसएसपी आशीष तिवारी के दिशा निर्देश पर नशा तस्करो पर देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई
थाना देहात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबे सिंह यादव ने अपने सहयोगी पुलिस टीम के साथ ऑपरेशन सवेरा के चलते पकड़ा 1 लाख 20 हजार रूपए का अवैध गांजा
बेहट रोड स्मार्ट कालोनी में छापेमारी के दौरान एक नशा तस्कर गरीब साहनी से बरामद किया गया 12 किलोग्राम अवैध गांजा
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर थाना देहात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबे सिंह यादव ने अपनी एक बडी पुलिस टीम के सहयोग से ऑपरेशन सवेरा के चलते नशा तस्करी के धंधे पर कड़ा प्रहार करते हुए चैकिंग/छापेमारी के दौरान पकड़ा 12 किलो ग्राम अवैध गांजा।जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 20 हजार रूपए बताई गई है।जिसका खुलासा आज एएसपी/क्षेत्राधिकारी-द्वितीय मनोज कुमार यादव द्वारा एक प्रेस वार्ता के दौरान भी किया गया।आपको बता दें,कि इंस्पेक्टर सुबे सिंह यादव न अपनी पुलिस टीम के सब इंस्पेक्टर संजय राणा,हेड कांस्टेबल मेहराज अली,सनोवर ताज एवम कांस्टेबल लोकेन्द्र सिंह के साथ बेहट रोड पर चैकिंग पर थे,कि अचानक जैसे ही इंस्पेक्टर सुबे सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ चैकिंग करते करते स्मार्ट कालोनी में पंहुचे,तो पुलिस टीम को सूचना मिली,कि एक नशा तस्कर के पास बेइंतहा गांजा मौजूद हैं,पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए इस नशा तस्कर गरीब साहनी पुत्र पवित्र साहनी निवासी ग्राम भरोली थाना सिंहवाडा दरभंगा बिहार,हाल निवासी मौहल्ला गोविंद गढ़,आजाद कालोनी मलिन बस्ती देहरादून की घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया।जिसके पास मौके से 12 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 20 हजार रूपए बताई गई।जिसका खुलासा आज एएसपी/क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार यादव द्वारा पत्रकारों के समक्ष भी किया गया।



