#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़राज्यशाहजहांपुर

नाबालिग हिंदू किशोरी का गैर समुदाय के युवक से निकाह रुकवाया, पुलिस और संगठन की संयुक्त कार्रवाई।

रिपोर्ट-नवनीत दिक्षित, शाहजहांपुर

नाबालिग हिंदू किशोरी का गैर समुदाय के युवक से निकाह रुकवाया, पुलिस और संगठन की संयुक्त कार्रवाई।

वीडियो इंस्टाग्राम पर उपलब्ध

SvasJsNews – शाहजहांपुर से नवनीत दीक्षित की बड़ी ख़बर

शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में रविवार शाम शाहबाजनगर रोड स्थित एक पैलेस में उस समय हड़कंप मच गया, जब नाबालिग हिंदू किशोरी का गैर समुदाय के 35 वर्षीय युवक से निकाह कराए जाने की सूचना पुलिस और संगठन के पदाधिकारियों तक पहुंची। सूचना मिलते ही सदर बाजार पुलिस और हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश (अ) के पदाधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और आपत्ति जताते हुए निकाह की पूरी प्रक्रिया रुकवा दी।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, किशोरी की उम्र मात्र 16 वर्ष बताई जा रही है, जबकि निकाह के लिए लाया गया युवक लगभग 35 वर्ष का था। निकाह की रस्में शुरू ही होने वाली थीं तभी मामले की खबर संगठन के प्रदेश संरक्षक राजेश अवस्थी और प्रदेश अध्यक्ष अवनीश मिश्र तक पहुंची। दोनों के निर्देश पर संगठन के कार्यकर्ता तत्काल पैलेस पहुंचे और पूरी घटना से पुलिस को अवगत कराया।

कुछ ही देर में सदर बाजार पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित करते हुए निकाह करा रहे पक्षों से विस्तृत पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने किशोरी से निकाह कराने आए युवक सहित उसके परिवार के कई सदस्यों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।

पुलिस की कार्रवाई देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश संरक्षक राजेश अवस्थी ने कहा कि नाबालिग लड़की का निकाह कराना कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन सामाजिक संतुलन और बाल संरक्षण कानूनों के पालन को लेकर पूरी तरह सजग है। इसलिए इस प्रकार की घटनाओं पर कड़ा रुख अपनाया जाएगा।

पूरा वीडियो फेसबुक पर देखें

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किशोरी की वास्तविक आयु, उसकी सहमति, निकाह की परिस्थितियों और दोनों पक्षों द्वारा दिए गए सभी तथ्यों की गहन जांच की जा रही है। जांच में यह भी देखा जाएगा कि निकाह की तैयारी किन लोगों ने कराई और क्या किसी ने नाबालिग की उम्र छुपाने का प्रयास किया था।

सदर बाजार इंस्पेक्टर के अनुसार, “पूरी जांच पड़ताल जारी है, तथ्य स्पष्ट होने के बाद ही सटीक जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। मामले में विधिक कार्रवाई तथ्यों और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे बढ़ाई जाएगी।”

कृत कार्रवाई के लिए X पर देखें

फिलहाल पुलिस ने निकाह की प्रक्रिया पूरी तरह रोकते हुए सभी पक्षों को थाने में बैठाकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस हर बिंदु पर सावधानी के साथ जांच कर रही है।

SvasJsNews की टीम इस मामले की हर अपडेट पाठकों तक पहुँचाती रहेगी।

Related Articles

Back to top button