#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपीलीभीतपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़यातायात

पटाखा बुलेट जब्त, युवक पर ₹16,500 चालान

पटाखा बुलेट जब्त, युवक पर ₹16,500 चालान

पुरनपुर/ पीलीभीत– पीलीभीत के पूरनपुर में कोतवाली गेट पर शनिवार सुबह एक युवक ने अपनी संशोधित ‘पटाखा बुलेट’ मोटरसाइकिल से लगातार तेज धमाके किए। सुबह करीब दस बजे हुई इस घटना से कोतवाली परिसर और आसपास के लोग घबरा गए। युवक ने पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद यातायात नियमों का उल्लंघन किया और मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने मोटरसाइकिल का पीछा कर कुछ ही दूरी पर बुलेट और उसे चला रहे युवक को पकड़ लिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि बुलेट मोटरसाइकिल पर अवैध ‘पटाखा साइलेंसर’ लगा था। यह साइलेंसर प्रतिबंधित है और शहर में अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण का कारण बनता है/
जिससे आम लोगों को परेशानी होती है और सड़क सुरक्षा को भी खतरा पैदा होता है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुलेट मोटरसाइकिल को तत्काल सीज कर दिया। यातायात नियमों के उल्लंघन और वाहन में अवैध संशोधन के आरोप में युवक पर 16,500 रुपये का चालान भी काटा गया।
क्राइम इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि नियमों के बावजूद नगर में ‘पटाखा बुलेट’ का चलन बढ़ रहा है। इसे रोकने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि शहर में किसी भी गैरकानूनी या संशोधित वाहन को बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस की इस तत्परता और सख्त कार्रवाई से ‘पटाखा बुलेट’ चलाने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है।

रिपोर्ट- अखिलेश यादव,पीलीभीत

Related Articles

Back to top button