#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

सर्किट हाउस में मंडलायुक्त व डीआईजी की अहम बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा

सर्किट हाउस में मंडलायुक्त व डीआईजी की अहम बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा

विशेष रिपोर्ट  – मो कलीम अंसारी

 

सहारनपुर सर्किट हाउस सभागार में सहारनपुर मंडल की उच्चस्तरीय मंडलीय समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें शासन स्तर पर महत्वपूर्ण माने जाने वाले विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडलायुक्त सहारनपुर डॉ. रूपेश कुमार ने की, जबकि पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
गोष्ठी में मंडल के तीनों जनपदों, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस अधीक्षकों ने प्रतिभाग किया। अधिकारियों ने अपने-अपने जनपदों की कानून-व्यवस्था, अपराध की स्थिति, मिशन शक्ति 5.0, महिला सुरक्षा उपाय, यातायात प्रबंधन, तथा आगामी आयोजनों की तैयारियों के संबंध में विस्तृत समीक्षा प्रस्तुत की।
बैठक में विशेष रूप से बढ़ते साइबर अपराध, संवेदनशील थाना क्षेत्रों की निगरानी, महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण, और त्योहारों सहित आगामी आयोजनों के दौरान शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया गया। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष प्लान लागू करने की भी आवश्यकता बताई गई।
मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक अधिकारी विभागीय कार्यों में तेजी लाएं और फील्ड में लगातार सक्रिय रहें। डी.आई.जी ने अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस टीमों के साथ बेहतर समन्वय, समयबद्ध कार्रवाई और प्रभावी गश्त व्यवस्था पर बल दिया। अंत में सभी अधिकारियों ने सामूहिक रूप से यह सहमति जताई कि मंडल स्तर पर चुनौतियों का समाधान समन्वित प्रयासों और त्वरित कार्रवाई से ही संभव है। गोष्ठी को कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button