#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

किसी भी दशा में किसानो का उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त:प्रदेश अध्यक्ष चौ0 धमेन्द्र तोमर

किसी भी दशा में किसानो का उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त:प्रदेश अध्यक्ष चौ0 धमेन्द्र तोमर

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर भारतीय किसान यूनियन तोमर के जिला अध्यक्ष योगेन्द्र तोमर व महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रूबी त्यागी ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष चौधरी धमेन्द्र तोमर का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए कहा कि वो संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।
दिल्ली रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष योगेन्द्र तोमर व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रूबी त्यागी ने अगामी 13 दिसम्बर को उत्तराखण्ड सी०एम कार्यालय का घेराव किया जायेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वो इसे सफल बनाने का काम करे। उन्होंने कहा कि आज जनपद किसानो की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। जनपद की कई चीनी मिलों पर किसानो का पिछला गन्ने का बकाया भुगतान है, जिस कारण किसानो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में किसानो का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही किसानो की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो भारतीय किसान यूनियन तोमर आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगा।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र तोमर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर का आभार व्यक्त करते हुये किसानो के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर साथ चलने की बात कही। इस दौरान मुकेश चौधरी महानगर अध्यक्ष , राजवीर चौधरी जिला प्रभारी , दीपक चौधरी जिला सचिव, मनोज कुमार जिला उपाध्यक्ष, विजय त्यागी जिला सचिव सहित व अन्य पदाधिकारी मोजूद रहे।

Related Articles

Back to top button