सहारनपुर में स्नातक मतदाता बढ़ाने की कवायद, टिंकू अरोड़ा की पहल सराहनीय

सहारनपुर में स्नातक मतदाता बढ़ाने की कवायद, टिंकू अरोड़ा की पहल सराहनीय
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर मेरठ–सहारनपुर खण्ड स्नातक (ग्रेजुएट) निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अधिवक्ता परमिंदर भाटी के पुत्र ऋषभ भाटी को वरिष्ठ सपा नेता व पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा द्वारा बड़ी संख्या में स्नातक मतदाता फॉर्म सौंपे गए। इस अवसर पर टिंकू अरोड़ा ने अपने निवास पर सिरोपा पहनाकर व गुरु साहब का चित्र भेंट कर आशीर्वाद स्वरूप उनका स्वागत किया।
अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने बताया कि सरकार द्वारा स्नातक वोट बनवाने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। ऐसे में सहारनपुर नगर में अधिक से अधिक स्नातक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाने का अभियान तेज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जो भी व्यक्ति वर्ष 2022 तक स्नातक (ग्रेजुएट) हो चुके हैं, चाहे वह किसी भी क्षेत्र में कार्यरत हों और उम्र कोई भी हो, वे अपना स्नातक वोट बनवा सकते हैं।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि स्नातक मतदाता सूची हर 6 वर्ष बाद नवीनीकृत होती है। पिछले चुनाव की वोटें निरस्त मानी जाती हैं, इसलिए सभी ग्रेजुएट मतदाता 10 दिसंबर 2025 तक नए सिरे से अपना वोट अवश्य बनवाएं।
वोट बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज—फाइनल ईयर मार्कशीट/डिग्री की फोटो कॉपी, आधार कार्ड की फोटो कॉपी और एक पासपोर्ट साइज फोटो।
टीम घर–घर जाकर फॉर्म भरवाने का कार्य कर रही है।
इस अभियान में महानगर अध्यक्ष सूजन सभा वासिल तोमर, महानगर महासचिव योग जनसभा जेपी सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।



