पाइन हिल्स एकेडमी में ट्रैफ़िक नियमों की जानकारी देने पहुंचे यातायात निरीक्षक

पाइन हिल्स एकेडमी में ट्रैफ़िक नियमों की जानकारी देने पहुंचे यातायात निरीक्षक
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर पाइन हिल्स एकेडमी में ट्रैफ़िक पुलिस के निरीक्षक संजय सिंह एवं जितेंदर कुमार (इंस्पेक्टर)उपस्थित हुए। उन्होंने सभी बच्चों को ट्रैफ़िक नियमों के बारे में जागरूक किया। सबसे पहले उन्होंने बताया कि सड़क पार करते समय हमेशा ज़ेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करना चाहिए और दाएँ–बाएँ देखकर ही सड़क पार करनी चाहिए। उन्होंने यह भी समझाया कि साइकिल चलाते समय हेलमेट पहनना बहुत आवश्यक है, क्योंकि यह दुर्घटना के समय हमारी सुरक्षा करता है। यातायात निरीक्षक ने ट्रैफ़िक सिग्नल की लाइटों—लाल, पीली और हरी—का महत्व भी बताया और कहा कि इनका पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है।यातायात निरीक्षक ने बच्चों को समझाया कि नियम सिर्फ दूसरों के लिए नहीं होते, बल्कि हमारी सुरक्षा के लिए होते हैं। अन्त में सभी छात्रों शपथ दिलवाई कि वे खुद भी ट्रैफ़िक नियमों का पालन करेंगे और अपने परिवार तथा दोस्तों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। उनका यह सत्र बहुत शिक्षाप्रद और प्रेरणादायक रहा।
स्कूल के प्रबन्ध निदेशक डॉ खालिद अंसारी एडवोकेट, अध्यक्ष सऊद ख़ान और प्रधानाचार्य सैयद मोहम्मद समीर सहित सभी अध्यापकों की उपस्थित रही कार्यक्रम को अच्छे से प्रबंधित कराया। सभी अध्यापिकाओं ने भी अपना पूरा योगदान दिया।



