गुरु तेग बहादुर के बलिदान दिवस पर निकाली साइकिल रैली

गुरु तेग बहादुर के बलिदान दिवस पर निकाली साइकिल रैली
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल द्वारा 23 नवम्बर 2025 को गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत जयंती के उपलक्ष्य में भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारम्भ सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी की शहादत हमें त्याग एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए आदर्श प्रस्तुत करने की प्रेरणा देती है। स्कूल के प्रबंधक सतविंदर सिंह माकन ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी की कुर्बानी से ही आज देश में सनातन धर्म सुरक्षित है। कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। रैली में जनरल सेक्रेटरी अमनप्रीत सिंह, हरिंदर सिंह चड्डा, सुरिंदर मोहन चावला, प्रभजोत सिंह गोवी, परमिंदर सिंह कोहली, परविंदर सिंह सोनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। रैली गुरु तेग बहादुर स्कूल से प्रारम्भ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में सम्पन्न हुई, जहां मार्ग में संगत ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रैली की सफलता में सुजसबीर सिंह, गुरप्रीत सिंह बग्गा, पम्मी चड्डा, जसप्रीत सिंह चुग, मनप्रीत सिंह मखीजा, जसपाल सिंह चावला पाली, जयपाल सिंह, कुशिंदर सिंह नरूला, नरिंदरपाल सिंह सोनू सलूजा, मनप्रीत सिंह भाटिया, मनदीप सिंह दुआ, जसवंत सिंह बत्रा, इंदरपाल सिंह (प्रधानाचार्य) सहित अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



