#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

ममता सिंह को बनाया गया ऊधमसिंह नगर का महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष, महिलाओं में आई क्रांति की लहर

ममता सिंह को बनाया गया ऊधमसिंह नगर का महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष, महिलाओं में आई क्रांति की लहर

संवाददाता – मो कलीम अंसारी
ऊधमसिंह नगर। पीस पार्टी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि डॉ. अय्यूब अंसारी की पार्टी अब महिलाओं की पहली पसंद बन चुकी है। खासतौर पर हिंदू महिलाएं लगातार पीस पार्टी से जुड़ रही हैं। ममता सिंह को ऊधमसिंह नगर का जिलाध्यक्ष मनोनीत कर पार्टी ने साफ संदेश दे दिया है कि अब महिलाएं सिर्फ भीड़ नहीं, नेतृत्व करेंगी। मनोनयन की घोषणा प्रदेश पश्चिमी महिला प्रभारी यास्मीन जहां के द्वारा  की गयी ।
यास्मीन जहां ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अय्यूब अंसारी और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष मीनू सिंह के नेतृत्व में महिलाओं को बराबर की भागीदारी दिलाने का अभियान तेज है। शहर से लेकर गांव तक महिलाओं, बेटियों और बहनों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि डॉ. अय्यूब अंसारी की नीतियों से प्रभावित होकर हर वर्ग की महिलाएं तेजी से पीस पार्टी से जुड़ रही हैं। महिलाओं को अब यह अहसास हो गया है कि पीस पार्टी से ज्यादा सम्मान किसी और दल में नहीं मिलेगा। धर्म और जाति से ऊपर उठकर डॉ. अंसारी ने महिलाओं-बेटियों को जो विश्वास और सम्मान दिया है, वही रुझान अब जमीन पर दिख रहा है।
यास्मीन जहां ने कहा कि अनपढ़ और गरीब परिवारों की बेटियों-महिलाओं को भी पीस पार्टी में बराबरी का अधिकार मिलेगा। आज जरूरत है दलित, मुस्लिम बेटियों को महिला सशक्तिकरण से जोड़ने की। पीस पार्टी की महिलाएं घर-घर जाकर बेटियों-बहनों की समस्याएं सुनेंगी और डॉ. अय्यूब अंसारी की नीतियों और विचारों को महिलाओं तक पहुंचाएंगी।
उन्होंने साफ कहा कि अक्सर राजनीतिक दल महिलाओं को कम मौका देते हैं, लेकिन पीस पार्टी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी। इस प्रयास से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे आर्थिक रूप से मजबूत होंगी। घर से निकलकर जब महिलाएं राजनीति में कदम रखेंगी, तो अपने बच्चों को पढ़ा-लिखाकर उनका भविष्य खुद तय करेंगी।

Related Articles

Back to top button