#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

सरसावा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, NDPS एक्ट के वारण्टी अभियुक्त गोविन्दा को किया गिरफ्तार…

सरसावा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, NDPS एक्ट के वारण्टी अभियुक्त गोविन्दा को किया गिरफ्तार…

संवाददाता -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम और वांछित व वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत थाना सरसावा पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़ के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष थाना सरसावा श्री प्रवेश कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना सरसावा पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की। टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बीदपुर में दबिश देकर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गोविन्दा पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम बीदपुर, थाना सरसावा, जिला सहारनपुर के रूप में हुई है। अभियुक्त के खिलाफ वाद संख्या 1391/2021 व मु0अ0सं0 185/2021 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट, थाना सरसावा में पंजीकृत है। बताया जा रहा है कि अभियुक्त लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था, जिसके बाद उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष श्री प्रवेश कुमार के साथ उप निरीक्षक श्री रमेश गिरी और कांस्टेबल 2589 विपिन कुमार शामिल रहे। पुलिस टीम की इस कार्रवाई की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है।स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस तत्परता की प्रशंसा की है।एसएसपी सहारनपुर के निर्देश पर जनपद में वारण्टी और वांछित अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि जनपद में कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

Related Articles

Back to top button