#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़

हेलमेट बांटकर पुलिस ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, नियमों का पालन करने वालों को गुलाब देकर किया सम्मानित

हेलमेट बांटकर पुलिस ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, नियमों का पालन करने वालों को गुलाब देकर किया सम्मानित

संवाददाता – विपिन कुमार प्रजापति

पीलीभीत। यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस की ओर से गौहनिया चौराहे पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक हिमांशु गौरव, क्षेत्राधिकारी यातायात एवं प्रभारी यातायात ने एनसीसी कैडेट्स के सहयोग से दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए और उन्हें हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने की अपील की।इस दौरान यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर प्रोत्साहित किया गया। साथ ही राहगीरों को पम्पलेट वितरित कर हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा यातायात संकेतों का पालन करने की जानकारी दी गई।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। थोड़ी सी लापरवाही गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। पुलिस ने आमजन से स्वयं नियमों का पालन करने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की।

Related Articles

Back to top button