खादी महोत्सव का राज्यमंत्री ने किया समापन….

खादी महोत्सव का राज्यमंत्री ने किया समापन….
अधिकतम बिक्री वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्तकर्ताओं को किया गया पुरस्कृत…
85 स्टालों से हुई 97.56 लाख की बिक्री…
संवाददाता – मो कलीम अंसारी
सहारनपुर उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, सहारनपुर द्वारा भव्य सहारनपुर खादी महोत्सव 2026-27 का आयोजन कम्पनी बाग में 20 नवंबर से 29 नवंबर तक किया गया। राज्य मंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास, उ०प्र० सरकार श्री जसवन्त सैनी ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रदर्शनी का समापन किया। राज्य मंत्री ने प्रदर्शनी में विभिन्न शहरों एवं राज्यों से आए स्टालों का भ्रमण कर अवलोकन किया।जसवन्त सैनी ने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया तथा खादी महोत्सव में विभिन्न जनपदों से आए खादी के स्टालों की सराहना की। प्रदर्शनी में सर्वाधिक बिक्री के लिए राज्य मंत्री द्वारा प्रथम पुरस्कार सन्त विनोबा भावे सेवा संस्थान, नकुड़, द्वितीय पुरस्कार श्रीमती रीना सैनी, भाटखेड़ी, सहारनपुर तथा तृतीय पुरस्कार मै० रेन्ट्रोव नेचुरल्स, मेरठ को प्रमाण-पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रदर्शनी में मण्डल स्तरीय माटीकला पुरस्कार योजना 2026-27 के अन्तर्गत माटीकला योजना के शिल्पियों व कारीगरों द्वारा माटीकला से निर्मित उत्पादों के लिए प्रथम पुरस्कार धनराशि 15,000 रुपये श्री देवेन्द्र पुत्र श्री चन्द्र सिंह, ग्राम जडौदा पाण्डा, नानौता, सहारनपुर, द्वितीय पुरस्कार धनराशि 12,000 रुपये श्री संजय पुत्र श्री हुकमचन्द, ग्राम पालडा, जनपद मुजफ्फरनगर तथा तृतीय पुरस्कार धनराशि 10,000 रुपये श्री सुमित कुमार पुत्र श्री ऋषिपाल, ग्राम गन्देवड़ा, मुजफ्फराबाद, सहारनपुर को समापन समारोह में स्मृति चिन्ह व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी श्रीमती माधवी सिंह ने विभिन्न स्थानों व राज्यों से आए स्टाल स्वामियों का धन्यवाद प्रकट किया तथा बताया कि प्रदर्शनी के दौरान 85 स्टालों की कुल बिक्री 97.56 लाख रुपये हुई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा अजीत राणा, ब्लाक प्रमुख रामपुर मनिहारन विजयपाल सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सोरेन्द्र राणा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य डा० किरण पाल, पूर्व जिला महामंत्री प्रमोद कौशिक, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा ओमपाल पांचाल, दुष्यंत, प्रदीप कुमार सहित जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, मुजफ्फरनगर सोम प्रकाश, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, सहारनपुर प्रदीप कुमार व अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।



