#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

सेवारत स्वर्णकार संस्थान का वार्षिकोत्सव सम्पन्न

सेवारत स्वर्णकार संस्थान का वार्षिकोत्सव सम्पन्न

रायबरेली, 22.11.2025!

जनपद की ख्याति प्राप्त लब्ध समाजसेवी सेवारत स्वर्णकार संस्थान का वार्षिकोत्सव सिविल लाइंस स्थित सूर्या सभागार में धूमधाम से मनाया गया। सामाजिक सेवा के लिए दो दर्जन विशिष्टजनों एवं मेधावी छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ नेत्र सर्जन डा0 संजय रस्तोगी ने कहा कि व्यवसाय के साथ-साथ हमें शिक्षा व राजनीतिक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने की जरूरत है। उन्होंने जानकी रस्तोगी, अंशिका सोनी, दृष्टि पांडे, खुशी सोनी, लावण्या सोनी के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि ये बच्चे भारत के भविष्य बनेंगे। संस्थान के संरक्षक एवं शिक्षाविद् शिवनारायण सोनी ने कहा कि हमें नई पीढ़ी को संस्कारवान एवं सेवारत बनाने के सतत् प्रयास करना है। श्री सोनी ने लोगों का आह्वान किया कि वे तन-मन-धन से समाज सेवा में आगे आएं, इस अवसर पर उन्होंने अपने दिवंगत पुत्र आदित्य मोहन सोनी मेधा सम्मान के लिए ग्यारह हजार रुपए की धनराशि संस्थान को देने की घोषणा कर हाई स्कूल, इन्टर, बी.ए., एम.ए. के प्रथम, द्वितीय छात्रों को मेधा सम्मान देने की घोषणा की। पूर्व प्रधान एवं संस्थान के सरक्षक भौमेश कुमार ने कहा कि स्वर्णकार जाति समाज में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है। समाज न केवल परम्परागत आभूषण निर्माण में अग्रणी रहा बल्कि आधुनिक समय में व्यापार, तकनीकी और नवाचार क्षेत्रों मंे भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। संस्थान के अध्यक्ष इं. दुर्गा प्रसाद स्वर्णकार ने कहा कि स्वर्णकार समाज को इतिहास में उच्च स्थान प्राप्त है, उन्होनें समाज के लोगों को सामाजिक कार्यो में आगे बढ़-चढ़कर आने की अपील की। जनपद के वरिष्ठ व्यापारी नेता मुकेश रस्तोगी ने कहा कि समाज के लोगों को राजनीति में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए क्योंकि समाज के विकास, बेहतर शासन और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए आवश्यक है, उन्होनें स्वर्णवंशियों से राजनीति के क्षेत्र में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा0 वी0के0 रस्तोगी एवं सफल संचालन गोविन्द सोनी तथा आए हुए अतिथियों का आभार ज्ञापन प्रमोद कुमार वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डा0 सियाराम वर्मा, अमित वर्मा, केदारनाथ सोनी आदि ने समाजोपयोगी विचार रखे। इस अवसर पर मुख्य रूप से उमाशंकर वर्मा, संतोष सोनी, सतीश वर्मा, अरुण वर्मा, जोखूराम वर्मा, कमल किशोर सोनी, नरेंद्र मोहन सोनी, रजत सोनी, ओरीलाल वर्मा, इंद्रजीत सोनी, सुशील वर्मा, प्रहलाद वर्मा, अंकित रस्तोगी, पारसनाथ सोनी, दीप सोनी, जया रस्तोगी, मनोकामिनी रस्तोगी, सुकीर्ति वर्मा, अन्नपूर्णा वर्मा, सुनीता गुप्ता, निवेदिता रस्तोगी सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे। समारोह समारोह में आकाशवाणी लखनऊ में अवधी गीत गायन हेतु चयनित दृष्टि पांडे को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button