थाना चिलकाना पुलिस की बदमाशों से जबरदस्त मुठभेड़,1 बदमाश को लगी गोली,दूसरा हुआ फरार

थाना चिलकाना पुलिस की बदमाशों से जबरदस्त मुठभेड़,1 बदमाश को लगी गोली,दूसरा हुआ फरार
पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र-DIG अभिषेक सिंह के सख्त एक्शन के चलते
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ चैकिंग पर निकले थाना चिलकाना प्रभारी विनोद कुमार का गौकशी करने वाले बदमाशों से हुआ आमना सामना।इस आमने सामने की भीषण मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी पुलिस की गोली,अन्य हुए फरार।जिनकी तलाश में पुलिस की काम्बिंग लगातार चली।घायल/गिरफ्तार गौकश के कब्जे से एक जिंदा गौवंश एवम गौकशी के उपकरण हुए बरामद।आपको बता दें,कि थाना चिलकाना प्रभारी विनोद कुमार मय पुलिस टीम के डम्पिंग यार्ड ग्राम नलेड़ा से ग्राम सलरी जाने वाले मार्ग पर वांछित अपराधियों की तलाश में मामूर थे,कि अचानक तभी पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई,कि डंपिंग यार्ड के पास जंगल में ईख के खेत में कुछ संदिग्ध व्यक्ति गोकशी करने की फिराक में लगे हैं।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनोद कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ तत्काल उस और ही भागे,जहा की उनके पास सूचना थी। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो वही ईख के खेत से कुछ गुनगुनाने की आवाज आ रही थी,जैसे ही पुलिस टीम खेत के भीतर घुसने लगी तभी खेत से आवाज आई कि पुलिस आ गई है,गोली चला,कि तभी खेत के भीतर से बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी,इस पर पुलिस टीम की आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त का एक अन्य साथी घने खेतों को फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।जिसकी तलाश हेतु पुलिस टीम की लगातार काम्बिंग जारी रही।घायल/गिरफ्तार बदमाश की पहचान मुस्तफा पुत्र युसूफ ग्राम दुमझेड़ा थाना चिलकाना के रूप में हुई । अभियुक्त के कब्जे से 1 अवैध देशी तमंचा,2 खोख/2 जिंदा कारतूस,1 जिन्दा गौवंश एवम गोकशी के उपकरण 1 खाली कट्टा रंग सफेद,बाट लोहे के 1 किलो व 500 ग्राम,1 तराजू,1 झावा,2 लकड़ी के गुटके,1 कुल्हाड़ी, 2 छुरी,1 सुआ तथा 10 बड़ी प्लास्टिक की सफेद पोलीथिन हुई बरामद।घायल अभियुक्त को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी चिलकाना में भर्ती कराया गया।गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना चिलकाना पर पूर्व में भी गौकशी की धाराओं में अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।



