थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओ का सफल अनावरण करते हुए 03 वाहन चोर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे/निशानदेही पर 02 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओ का सफल अनावरण करते हुए 03 वाहन चोर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे/निशानदेही पर 02 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
विशेष रिपोर्ट – अमनदीप कौर सिद्धू
सहारनपुर अवगत कराना है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में वाहन चोरी/नकबजनी/चोरी की घटनाओं की रोकथाम व वाहन चोर/नकबजन/शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार संघन चैकिग व गश्त की जा रही है। पुलिस कार्यवाही
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एंव क्षेत्राधिकारी द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री सूबे सिह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 18.11.2025 को मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा चैकिग/गस्त के दौरान 03 वाहन चोर अभियुक्तगण 1. निखिल उर्फ विसु पुत्र लालसिंह निवासी विजय कलौनी थाना कोतवाली देहात सहारनपुर, 2. प्रदीप कुमार पुत्र श्यामलाल निवासी ग्राम मनोहरपुर मुल्लापुर थाना सदर बाजार सहारनपुर व 3. विशाल पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम छिदवाना थाना रामपुर मनिहारन जनपद सहारनपुर को ताहरपुर नाला पुलिया से रामनगर सैक्टर 99 की तरफ जाने वाला रास्ते से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तो के कब्जे/निशानदेही पर 01 चोरी की मोटरसाइकिल UP11CJ4599 (सम्बन्धित मु0अ0स0 608/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना कोतवाली देहात), 01 चोरी की मोटरसाइकिल बिना नम्बर (चैचिस नम्बर MBLHAC025KHA30055 एचएफ डिलेक्स) बरामद । बरामद चोरी की मो0सा0 के सम्बन्ध में मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गयी । गिरफ्तारी व बरामद अन्य चोरी की मोटरसाइकिल के आधार पर अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0स0 609/25 धारा 317(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया । अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम व पताः-
- निखिल उर्फ विसु पुत्र लालसिंह निवासी विजय कलौनी थाना कोतवाली देहात सहारनपुर
- प्रदीप कुमार पुत्र श्यामलाल निवासी ग्राम मनोहरपुर मुल्लापुर थाना सदर बाजार सहारनपुर
- विशाल पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम छिदवाना थाना रामपुर मनिहारन जनपद सहारनपुर
बरामदगी-
01 चोरी की मोटरसाइकिल (सम्बन्धित मु0अ0स0 608/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना कोतवाली देहात)
01 चोरी की मोटर साईकिल



