#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

महिला स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में विशेषज्ञों ने दिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुझाव

महिला स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में विशेषज्ञों ने दिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुझाव

विशेष रिपोर्ट – मो कलीम अंसारी

 

सहारनपुर भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) सहारनपुर शाखा एवं एसओजीएस के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को आईएमए भवन, सहारनपुर में महिला सामाजिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य महिलाओं को विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं, उनके लक्षणों व रोकथाम के तरीकों के बारे में जागरूक करना था। शिविर में शहर की 100 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विभिन्न विषयों पर जानकारी प्रदान की। डॉ. त्रिप्ति सक्सेना (मैक्स हॉस्पिटल, दिल्ली) ने महिला कैंसर के सामान्य लक्षण, आवश्यक जांच व समय पर पहचान के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। डॉ. रेणु सिंघल ने मेनोपॉज के दौरान होने वाले हार्मोनल बदलाव और जीवनशैली में सुधार पर मार्गदर्शन दिया। डॉ. सीमा अग्रवाल ने यूरिनरी इनकॉन्टिनेंस के कारण, प्रभाव व आधुनिक उपचार विकल्प बताए। डॉ. अनिता मलिक ने ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिम, बचाव व उपचार के उपाय समझाए। डॉ. रितु जैन ने पेरीमेनोपॉज़ल ब्लीडिंग के कारणों व जांच की आवश्यकता पर चर्चा की। डॉ. प्रवीण शर्मा ने प्रिवेंटिव स्क्रीनिंग की उपयोगिता पर बल दिया तथा घातक बीमारियों से बचाव हेतु समय पर जांच को आवश्यक बताया।आईएमए की सामाजिक सचिव एवं शिविर की संयोजक डॉ. रितु जैन ने बताया कि यह आयोजन आईएमए और एसओजीएस की समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने तथा महिलाओं को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है कार्यक्रम में आईएमए अध्यक्ष डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा, सचिव डॉ. नीरज कुमार आर्य, कोषाध्यक्ष डॉ. अनुपम मलिक, डॉ. शलभ जैन, डॉ. वंदना वर्मा, डॉ. साक्षी मलिक, डॉ. सीमा अग्रवाल, तथा समाजसेवी दिव्या गुप्ता, रीना गुप्ता, रजनी भल्ला आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button