#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशचोरी/लूटपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

कोतवाली देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 3 वाहन चोर गिरफ्तार, 2 चोरी की बाइक बरामद

कोतवाली देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 3 वाहन चोर गिरफ्तार, 2 चोरी की बाइक बरामद

संवाददाता -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर थाना कोतवाली देहात पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर आशीष तिवारी के निर्देशन में जनपदभर में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम लगातार चेकिंग और गश्त में जुटी हुई है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल और क्षेत्राधिकारी द्वितीय के पर्यवेक्षण में, तथा प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ताहरपुर नाला पुलिया क्षेत्र में चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध युवकों को रोका। पूछताछ में उनकी पहचान निखिल उर्फ विसु, प्रदीप कुमार और विशाल के रूप में हुई, जो सभी सहारनपुर के रहने वाले हैं।
अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने एक पंजीकृत मोटरसाइकिल UP11CJ4599 और एक बिना नंबर की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर संबंधित मुकदमों में बीएनएस की धाराएं बढ़ाई गईं और नया मुकदमा भी दर्ज किया गया।
गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। थाना कोतवाली देहात पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोर गैंग पर प्रभावी लगाम लगी है।

Related Articles

Back to top button