#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशपीलीभीतब्रेकिंग न्यूज़राज्यविद्युत विभाग

उपभोक्ताओं को मिली अब तक की सबसे बड़ी बिजली राहत योजना की विस्तृत जानकारी |

ग्राम पंचायत में अवर अभियंता का ऐतिहासिक जनसंवाद

ग्राम पंचायत में अवर अभियंता का ऐतिहासिक जनसंवाद

उपभोक्ताओं को मिली अब तक की सबसे बड़ी बिजली राहत योजना की विस्तृत जानकारी |

#SvasJsNews

हरीपुर/पूरनपुर/पीलीभीत — ग्रामीण विकास और उपभोक्ता हितों को सर्वोपरि रखते हुए हरीपुर पावर हाउस के अवर अभियंता आर्यन पांडे ने ग्राम पंचायत जगतपुर में एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रभावशाली जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस संवाद का उद्देश्य ग्रामीण उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के समाधान प्रदान करना, शिकायतों का मौके पर निस्तारण सुनिश्चित करना और प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई उत्तर प्रदेश बिजली बिल राहत योजना 2025 से सीधे जोड़ना था।

जनसंवाद में ग्रामवासियों का उत्साह देखने लायक था। बड़ी संख्या में उपभोक्ता न सिर्फ अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, बल्कि योजना के हर पहलू को समझने में विशेष रुचि दिखाई। अवर अभियंता आर्यन पांडे की सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली संवाद शैली ने लोगों का दिल जीता और उपभोक्ता काफी संख्या में योजना से लाभ उठाने के लिए आगे आए।

UP बिजली बिल राहत योजना 2025 — अवर अभियंता ने उपभोक्ताओं को दी पूरी जानकारी

अवर अभियंता ने बताया कि यह योजना उन उपभोक्ताओं के लिए कई वर्षों की सबसे बड़ी सौगात से कम नहीं, जो आर्थिक तंगी या किसी कारण से वर्षों से बकाया बिल नहीं जमा कर पाए। उन्होंने उपभोक्ताओं को समझाया कि इस योजना के अंतर्गत: सभी उपभोक्ताओं के लेट फीस/सरचार्ज पर 100% की पूर्ण माफी,मूलधन पर चरण अनुसार 15% से 25% तक की बड़ी छूट, “नेवर पेड”, “लॉन्ग अनपेड” उपभोक्ताओं पर विशेष फोकस। एकमुश्त भुगतान और आसान मासिक किस्तों दोनों के विकल्प-पंजीकरण शुल्क मात्र ₹2000, किश्तें ₹500–₹750 प्रति माह तक उपलब्ध। यह जानकारी ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए अत्यंत राहतभरी रही, क्योंकि वर्षों से जमा होते सरचार्ज ने उनके बिलों को अत्यधिक बढ़ा दिया था। इस योजना ने उन्हें आर्थिक रूप से फिर से खड़ा होने का अवसर दिया है।

योजना तीन चरणों में — जल्दी पंजीकरण वालों को अधिक लाभ

जनसंवाद के दौरान बताया गया कि योजना तीन चरणों में लागू होगी:

पहला चरण (1–31 दिसंबर 2025) — मूलधन पर 25% छूट

दूसरा चरण (1–31 जनवरी 2026) — 20% छूट

तीसरा चरण (1–28 फरवरी 2026) — 15% छूट

अवर अभियंता ने लोगों से आग्रह किया कि अधिकतम लाभ के लिए वे पहले चरण में ही पंजीकरण कर लें।

ग्राम में बिजली आपूर्ति बढ़ाने के लिए नया कदम

अवर अभियंता ने यह भी बताया कि किसी भी ग्राम में जहाँ बिजली लाइन की कमी है, वहाँ ग्राम प्रधान या ग्रामीण सहयोग करें, तो तुरंत सर्वे कराकर बिजली कनेक्शन व लाइन विस्तार का कार्य प्राथमिकता से शुरू किया जाएगा। यह आश्वासन सुनकर ग्रामीणों में काफी संतोष का माहौल बन गया।

उपभोक्ताओं ने अवर अभियंता की की प्रशंसा

कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों ने कहा कि पहली बार किसी अधिकारी ने गाँव में आकर इतने विस्तार और सहज तरीके से सारी योजनाएँ समझाईं। अवर अभियंता के मिलनसार स्वभाव ने उपभोक्ताओं का विश्वास और बढ़ाया है। कार्यक्रम में वीर सिंह, सुरेश गिरी, दीपक सिंह, अखिलेश यादव, योगेंद्र कुमार, विकास सिंह, ग्राम प्रधान पति विजेंद्र सिंह, जंदेल सिंह, नरेंद्र सिंह, सत्यपाल सिंह, रविंद्र सिंह, छोटेलाल राठौर, पिंकू भारती, जोगिंदर सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button