डीएम–एसपी ने सॉलिटेयर स्टेडियम में अंडर-19 ‘कुच बिहार ट्रॉफी’ का लिया जायजा

डीएम–एसपी ने सॉलिटेयर स्टेडियम में अंडर-19 ‘कुच बिहार ट्रॉफी’ का लिया जायजा
संवाददाता -अमनदीप कौर सिद्धू
सहारनपुर बिहारीगढ
सुंदरपुर स्थित गणेशपुर के सॉलिटेयर क्रिकेट स्टेडियम में चल रही चार दिवसीय कुच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 प्रतियोगिता के दूसरे मैच के दौरान जिलाधिकारी मनीष बंसल और एसपी आशीष तिवारी ने सोमवार को स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश व चंडीगढ़ की टीमों के बीच चल रहे मुकाबले और ग्राउंड की सभी व्यवस्थाओं का विस्तार से जायजा लिया। निरीक्षण के समय अधिकारियों ने अभ्यास सुविधाओं, पिच एवं आउटफील्ड की गुणवत्ता, खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध संसाधनों तथा सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। दोनों अधिकारियों ने कहा कि जिले के युवा खिलाड़ियों को उच्च स्तर की ट्रेनिंग और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि वे राज्य और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकें निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने खिलाड़ियों से सीधा संवाद कर उनका मनोबल बढ़ाया अधिकारियों के पहुंचने पर स्थानीय पुलिस फोर्स भी स्टेडियम में तैनात रही। दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ के बीच जारी रोमांचक मुकाबले का दर्शकों ने जमकर आनंद उठाया। इस मौके पर डॉक्टर अल्फा अकादमी के अध्यक्ष डॉक्टर सैयद अफजल लतीपुर रहमान एसडीसीए सेक्रेटरी अहमद ग्राउंड इंचार्ज राकेश टंडन अकडमी कोच फैसल खान आदि समस्त स्टाफ मौजूद।



