#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

योगगीत शुरू और राष्ट्रगान पर पूर्ण हुआ योग सेतु…

योगगीत शुरू और राष्ट्रगान पर पूर्ण हुआ योग सेतु…

मोक्षायतन के योग संस्कारों ने युवाओं को उड़ने के पर दिए -महापौर डा अजय

अगले वर्ष मनाएंगे हीरक जयंती -मंत्री कुंवर बृजेश

संवाददाता -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर बिना किसी भेदभाव के सबको सुगंध सबको स्वास्थ्य के संदेश के साथ शुभारंभ, बच्चों व युवाओं के रोमांचक योगासन प्रदर्शन, पांच प्राण और इंद्रियों की चेतना के लिए पांच ज्योति के दीप प्रज्वलन, प्रदेश के साठ जिलों से आए प्रतिनिधियों के द्वारा योग संकल्प, अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु पदमश्री स्वामी भारत भूषण, भारत की योग और संस्कृति राजदूत गुरु मां आचार्या प्रतिष्ठा, अध्यात्म साधना केंद्र के के सी जैन के योग चिंतन सत्रों और मोक्षायतन अंतर्राष्ट्रीय योग संस्थान के धीरज सारस्वत की देन आयुष मंत्रालय भारतसरकार द्वारा घोषित योग गीत से आरंभ हुआ इंडियन योग एसोसिएशन के उत्तर प्रदेश चैप्टर का प्रांतीय अधिवेशन योग सेतु का समापन सत्र प्रदेश के सार्वजनिक निर्माण राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह के मुख्य आतिथ्य महापौर डॉ अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता और योग विभूति पद्मश्री स्वामी भारत भूषण व गुरु मां आचार्या प्रतिष्ठा की आशीर्मयी उपस्थिति में राष्ट्रगान के साथ संपन्न हो गया। समापन सत्र में जहां मुरादाबाद से आए प्रदेश चैप्टर के महासचिव अमित गर्ग ने बीते वर्ष में योग गतिविधियों के विस्तार की रिपोर्ट और आगामी योजना प्रस्तुत करने के साथ उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रतिनिधियों को पुरस्कृत करने के लिए प्रस्तुत किया वहीं लखनऊ से आए अध्यक्ष पीयूषकांत मिश्र ने गुरु भारत भूषण, आचार्य प्रतिष्ठा, प्रदेश सरकार में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह, महापौर डॉ अजय कुमार सिंह को अंगवस्त्र श्रीफल मानपत्र और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। अंतर्राष्ट्रीय योग गीत “तन मन जीवन चलो संवारे…” से आरंभ और राष्ट्रगान के साथ समापन होने वाले प्रांतीय योग समागम को आशीर्वाद देते हुए स्वामी भारत भूषण ने कहा कि इस समागम का श्रीगणेश योग गीत से और समापन राष्ट्रगान से होना ही यह बता रहा है कि योगी तभी सच्चा योगी है जब वह राष्ट्र व मानवता के लिए उपयोगी हो। मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने अपने विद्यार्थी जीवन से ही परिवार गुरुकुल और गंगा से मिले यौगिक वातावरण व धर्म देश और संस्कृति पर न्योछावर होने के संस्कारों के लिए अपने सौभाग्य को सराहा और कहा कि हम लोगों को आज भी गुरुदेव स्वामी भारत भूषण जी से प्राप्त मार्गदर्शन हमे लक्ष्यनिष्ठ बनाए हुए है उन्होंने 2026 में मोक्षायतन की स्थापना और गुरुदेव के जन्म की हीरक जयंती भी बड़े उत्सव के रूप में मनाए जाने की घोषणा भी की। समारोह अध्यक्ष महापौर डॉ अजय कुमार सिंह ने अपने संबोधन में भारत सरकार की सूची में भी देश के अग्रणी मोक्षायतन योग संस्थान से पांच दशकों से मिलते आए संस्कारों को अपनी शक्ति बताते हुए कहा कि मोक्षायतन के योग संस्कारों ने युवाओं को स्वस्थ सोच के साथ जीवन की ऊंचाइयों तक उड़ने के पर दिए हैं। अपने युग में श्री कृष्ण चाणक्य कबीर नानक दयानंद विवेकानंद और आज भी यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ जी के चिंतन और उसे मूर्तरूप देने की जीवनी शक्ति का आधार भी योग ही है, महापौर ने प्रदेशभर से आए डेलीगेट्स का महानगर सहारनपुर में विनम्र स्वागत किया तो सभागार तालियों से गूंज उठा। प्रदेशाध्यक्ष पीयूषकांत मिश्र ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि सफलता और सार्थकता की सभी कसौटियों पर ये समागम अविस्मरणीय बन गया है।

Related Articles

Back to top button