आठ दिन से लापता युवक का सोमवार को भी नहीं मिला कोई सुराग।

संवाददाता -अमनदीप कौर सिद्धू
आठ दिन से लापता युवक का सोमवार को भी नहीं मिला कोई सुराग।
भारतीय किसान यूनियन संग्राम राजनीतिक संगठन के पदाधिकारी एसएसपी से मिले
सहारनपुर आठ दिन से लापता युवक का सोमवार को भी कोई पता नहीं चला। इस मामले में भारतीय किसान यूनियन संग्राम राजनीतिक राव मुजफ्फर अली राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ आशीष चौहान जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में शेखपुरा कदीम के लोग
एसएसपी से मिले और लापता युवक की बरामदगी की मांग की।
बता दे कि देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुरा कदीम निवासी अमजद तीन नवंबर से लापता है। पीड़ित के भाई अशरफ ने तहरीर दी थी कि फरमान ने उसके भाई अमजद को अपने घर पर बुलाया था। यह दोनों एक साथ मजदूरी करते थे। आरोप लगाया कि फरमान ने उनके भाई अमजद की हत्या कर दी है। इसके बाद उस को ठिकाने पर लगाया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी फरमान को हिरासत में लिया। आरोपित ने पुलिस पूछताछ में अमजद हत्या कर शव को ढमोला नदी में फेंका। लापता अमजद की खोज दूसरे दिन भी ढमोला नदी में जारी रही। भारतीय किसान यूनियन संग्राम राजनीतिक राव मुजफ्फर अली राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ आशीष चौहान जिला अध्यक्ष ने कहा कि अभी तक अन्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।



