#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़भ्रष्टाचारसहारनपुर

ग्राम हरपाल में अवैध सट्टा रैकेट सक्रिय!

ग्राम हरपाल में अवैध सट्टा रैकेट सक्रिय!

शौकीन–साबिर के साथ ‘थाना मंडी क्षेत्र का दलाल’ भी शामिल,

पुलिस की आँखों में धूल झोंक कर कर रहा पुलिस के नाम से उगाही, थाना पुलिस मुफ्त में बदनाम

मो कलीम अंसारी

सहारनपुर रामपुर मनिहारान
थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र की चौकी रामनगर के बिलकुल करीब स्थित हरपाल गांव इन दिनों अवैध जुआ बुक, सट्टेबाज़ी के बड़े अड्डे में बदलता जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, शौकीन–साबिर का नेटवर्क लगातार मजबूत होता जा रहा है और इसकी कमाई से स्मैक सहित जहरीले नशे का कारोबार भी चलाया जा रहा है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि थाना मंडी क्षेत्र का एक कुख्यात दलाल भी इस नेटवर्क में सक्रिय भूमिका निभा रहा है, जो पुलिस का नाम लेकर उगाही करता है और “पुलिस की आँखों में धूल झोंककर” कई थाना क्षेत्रों में पुलिस की छवि खराब करने का काम कर रहा है। सूत्रों का कहना है कि यह दलाल हरपाल से लेकर थाना मंडी क्षेत्र तक अपना जाल फैला चुका है।
सूत्रों की माने तो, पुलिस प्रशाशन की आंखों में धूल झोंक कर रोजाना लाखों रुपये का यह अवैध खेल कई परिवारों की आर्थिक रीढ़ तोड़ रहा है। युवाओं पर कर्ज का बोझ बढ़ रहा है, कई घरों में झगड़े और तनाव की स्थिति तक बन रही है। नियमित रोज़गार से होने वाली कमाई भी सट्टेबाज़ी में बर्बाद हो रही है। जिससे युवा चोरी, डकैती व नशा तस्करी करने से भी पीछे नहीं हटते। सूत्रों का दावा है कि इस नेटवर्क को कुछ मुखबिरों का संरक्षण भी प्राप्त है, जिसके कारण यह अवैध धंधा आसपास के गांवों के साथ-साथ सहारनपुर शहर तक फैल चुका है और पुलिस को इसकी भनक भी नहीं लगने देते।

दबी ज़बान से सुना गया है कि ग्रामीण पुलिस प्रशासन से इन आर्थिक आतंकवादियों बुकियों के विरुद्ध जल्द सख्त “मिशन सवेरा” जैसे अभियान उम्मीद कर रहे हैं, ताकि क्षेत्र को इस नशे और जुए की गिरफ्त से छुटकारा मिले। खबर जनहित में जारी।

Related Articles

Back to top button