जेकेएसएस ने गांधी व शास्त्री जयंती पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की जीवन पर विस्तार से डाला प्रकाश।
मठ मंदिर प्रांगण में किया वृक्षारोपण, चलाया स्वच्छता अभियान।
जेकेएसएस ने गांधी व शास्त्री जयंती पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की जीवन पर विस्तार से डाला प्रकाश।
मठ मंदिर प्रांगण में किया वृक्षारोपण, चलाया स्वच्छता अभियान।
रिपोर्ट, अखिलेश यादव ,पीलीभीत
जनपद के विकास खण्ड पूरनपुर तहसील कलीनगर क्षेत्र के ग्राम जमुनिया खास निकट सागर ताल मठ मंदिर पर शुक्रवार प्रातः साढ़े आठ बजे गांधी जयंती पर जन कल्याण सुरक्षा संघ सामाजिक संगठन के तत्वाधान में संस्था के पदाधिकारीयों के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की एवं दोनों महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी बापूजी का जीवन बेहद साधारण था लेकिन उनके विचार बहुत ऊंचे थे वह हमेशा स्वच्छता स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग और सभी धर्म के आधार की बात करते थे आज के ही दिन केवल उन्हें फूल चढ़ाना काफी नहीं है बल्कि उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देना है और कहा कि बापू ने हमें सिखाया की सबसे बड़ी ताकत हिंसा में नहीं बल्कि सत्य और अहिंसा में होती है उन्होंने बिना हथियार उठाए केवल सच्चाई और शांति के मार्ग पर चलकर अंग्रेजों के बड़े-बड़े साम्राज्य को झुका दिया और देश को आजादी दिलाई उन्होंने दांडी यात्रा और भारत छोड़ो जैसे आंदोलन से पूरे देश को एक सूत्र में पिरोया था पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी का उनका पूरा जीवन सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की एक अनूठी मिसाल रहा वे इतने ईमानदार थे कि प्रधानमंत्री रहते हुए भी उनके पास खुद का पक्का मकान या कोई बड़ी संपत्ति नहीं थी उनकी इसी महानता और विनम्रता के कारण देश उन्हें हमेशा याद करता है उन्होंने ही जय जवान जय किसान का नारा दिया था। राष्ट्रीय महासचिव श्रीपाल सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्याग्रह चंपारण सत्याग्रह खेड़ा सत्याग्रह अहमदाबाद मिल मजदूर आंदोलन असहयोग आंदोलन भारत छोड़ो आंदोलन चलाए उसके बाद उन्होंने करो या मरो का नारा दिया था तत्पश्चात संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारीयों ने मठ मंदिर प्रांगण पर स्वच्छता अभियान चलाया एवं विभिन्न प्रजातियों के पौधों का वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राय सिंह यादव मंडल कार्यकारिणी सदस्य बरेली बृजेश सिंह जिला सचिव कमल राठौर तहसील उपाध्यक्ष कलीनगर भूपाराम पासवान तहसील सचिव कलीनगर अमरदीप पाल तहसील कार्यकारी अध्यक्ष कलीनगर बृजेश कुमार यादव तहसील उपाध्यक्ष युवा कलीनगर कृष्णपाल पासवान ग्राम उपाध्यक्ष जमुनिया खास गगन कुमार वर्मा सुनील पासवान हरी बाबू पासवान शेर सिंह गौतम सरवन कुमार पासवान मानसिंह कुशवाहा राजेश कुमार रुपेश कुमार आयुष यादव सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन विष्णु पासवान ने किया।



