#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

सहारनपुर में एएमआई रन-एथॉन 3.0 का भव्य आयोजन, 500 से अधिक धावकों ने लगाया दौड़ में दम

सहारनपुर में एएमआई रन-एथॉन 3.0 का भव्य आयोजन, 500 से अधिक धावकों ने लगाया दौड़ में दम

मो कलीम अंसारी

सहारनपुर आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल, जनता रोड में शुक्रवार को जिला प्रशासन एवं नगर निगम सहारनपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतर-विद्यालय सीबीएसई 6 किमी मैराथन एएमआई रन-एथॉन 3.0 में छात्रों और युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
इस भव्य आयोजन में सहारनपुर के 30 से अधिक सीबीएसई स्कूलों के छात्र-छात्राओं सहित सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने ओपन कैटेगरी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 500 से अधिक धावकों ने ऊर्जा और फिटनेस के संदेश के साथ मैराथन को सफल बनाया।
मैराथन के सफल समापन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर आशीष तिवारी ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सागर जैन व सहायक पुलिस अधीक्षक के साथ मिलकर प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
अंतर-विद्यालयीय इस मैराथन ने न केवल युवाओं में खेल भावना और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा दिया, बल्कि शहर में उत्साह, ऊर्जा और सकारात्मक माहौल भी निर्मित किया।

Related Articles

Back to top button