वैश्य एकता मंच की कमान अनिल गोयल को, प्रवीण गुप्ता महामंत्री

वैश्य एकता मंच की कमान अनिल गोयल को, प्रवीण गुप्ता महामंत्री
विशेष रिपोर्ट – मो कलीम अंसारी
सहारनपुर वैश्य एकता मंच पैरामाउंट ट्यूलिप की बैठक में समाज की एकता, सेवा और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। सर्वसम्मति से अनिल गोयल को अध्यक्ष तथा प्रवीण गुप्ता को महामंत्री चुना गया। बैठक में पैरामाउंट ट्यूलिप कॉलोनी में 25 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती सामूहिक रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। वैश्य अग्रवाल सभा समन्वय समिति के अध्यक्ष महावीर गुप्ता, प्रभारी सुनील गुप्ता, कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता व पूर्व अध्यक्ष पवन गुप्ता ने अग्रवाल धर्मशाला में 7 से 11 अक्टूबर तक होने वाले कार्यक्रमों और 11 अक्टूबर को प्रस्तावित शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। वक्ताओं ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाकर समाज में एकता, समानता, सेवा और सहयोग की भावना मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में अश्विनी सिंघल, वाकुल बंसल, विजय गुप्ता, राहुल मित्तल, राजेंद्र भारती, विभु गुप्ता व श्याम सुंदर गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



