#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

चौहान गुट ने चोरी की घटना की तत्काल एफआईआर करवाकर चंद घंटों में माल सहित चोर को पकड़वाया

चौहान गुट ने चोरी की घटना की तत्काल एफआईआर करवाकर चंद घंटों में माल सहित चोर को पकड़वाया

रायबरेली 15 नवंबर 2025

शनिवार सुबह ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान के पास पीड़ित मोबाइल शॉप व्यापारी ने अपनी शॉप पर हुई चोरी की जैसे ही जानकारी दी तो मौके पर तत्काल चौहान गुट टीम ने पहुंचकर देखा कि बस स्टॉप चौराहे से अस्पताल रोड भांग ठेके के पास स्थित शहर के अमर नगर निवासी मोहित कौशल की मोबाइल की दुकान पर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देते हुए फरार हो गए। जिस पर प्रदेश अध्यक्ष ने तत्काल उच्च अधिकारियों से बात की और स्वयं जाकर एफआईआर दर्ज करवाई। चौहान गुट द्वारा की गई तत्काल कार्यवाही की वजह से पुलिस ने चंद घंटों के अंदर ही चोर को चोरी के सामान के साथ हिरासत में ले लिया। जिस पर पीड़ित व्यापारी सहित आसपास के व्यापारियों ने अध्यक्ष जी का शुक्रिया अदा करते हुए चौहान गुट जिंदाबाद, जी सी सिंह चौहान जिंदाबाद के नारे लगाए। शहर के व्यस्ततम चौराहे पर हुई इस चोरी की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ये बहुत शर्मनाक बात है कि नगर कोतवाली, दीवानी न्यायालय और बस स्टॉप से कुछ दूरी पर ऐसी वारदात रात्रि गश्त और ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करती है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान साथ जिलाध्यक्ष मो0 उमर, जिला मीडिया प्रभारी इम्तियाज खान, नगर अध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button