खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आयोजित भव्य प्रदर्शनी में की जा रही है स्वदेशी उत्पादों की खरीद…

खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आयोजित भव्य प्रदर्शनी में की जा रही है स्वदेशी उत्पादों की खरीद…
कल शाम आयोजित होगा कवि सम्मेलन…
मो कलीम अंसारी
सहारनपुर उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, सहारनपुर द्वारा 11 नवम्बर से 20 नवम्बर तक भव्य सहारनपुर खादी महोत्सव, 2025-26 का आयोजन कम्पनी बाग में किया जा रहा है। प्रदर्शनी मे वीनू अग्रवाल व राजकली गारमेन्ट्स, मथुरा द्वारा उच्च स्तर की हैण्डमेड वर्क एण्ड प्रिट साडी, सन्त विनोवा भावे सेवा संस्थान, नकुड के द्वारा खादी वस्त्र के स्टॉलो पर भारी संख्या में आगुन्तक व्यक्ति देखे गये जिनके द्वारा स्वदेशी उत्पादो की खरीद की जा रही थी। प्रदर्शनी में सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘‘खादी एक विचार’’ का आयोजिन किया गया जिसके कलाकारों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। 15 नवम्बर को सायं 5.00 बजे प्रदर्शनी में ‘‘कवि सम्मेलन’’ का आयोजन किया जायेगा।



