सहारनपुर पुलिस लाइन में डीआईजी ने किया आदेश कक्ष, जिम और बार्बर शॉप का उद्घाटन

सहारनपुर पुलिस लाइन में डीआईजी ने किया आदेश कक्ष, जिम और बार्बर शॉप का उद्घाटन
मो कलीम अंसारी
सहारनपुर पुलिस कर्मियों के लिए बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह ने रिज़र्व पुलिस लाइन, सहारनपुर में आदेश कक्ष, जिम व बार्बर शॉप के जीर्णोद्धार व आधुनिकीकरण कार्यों का निरीक्षण कर लोकार्पण किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सागर जैन/यातायात, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
डीआईजी ने बताया कि आदेश कक्ष को उन्नत तकनीक और आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित किया गया है, जिससे समन्वय और कार्यकुशलता में और अधिक सुधार होगा। वहीं नव विकसित जिम एवं बार्बर शॉप पुलिसकर्मियों को स्वास्थ्य, फिटनेस और व्यक्तिगत संवार से संबंधित सुविधाएँ एक ही परिसर में उपलब्ध कराएगी।
उन्होंने कहा कि पुलिस बल के लिए बेहतर कार्य-परिस्थितियाँ और आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराना विभाग की शीर्ष प्राथमिकताओं में है, ताकि पुलिसकर्मियों के मनोबल में वृद्धि हो और उनकी कार्यक्षमता लगातार सुदृढ़ हो सके। नवीन सुविधाओं के लोकार्पण से पुलिस लाइन में सकारात्मक माहौल देखने को मिला और पुलिसकर्मियों ने इसके लिए विभागीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।



