#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

बाढ़ के बीच स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने निकले सीएमओ, सीएचसी व राहत चौकियों का किया निरीक्षण

बाढ़ के बीच स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने निकले सीएमओ, सीएचसी व राहत चौकियों का किया निरीक्षण

ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला
लखीमपुर खीरी। जिले में बाढ़ के बीच स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति परखने के लिए सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने मंगलवार को सीएचसी फूलबेहड़ समेत श्रीनगर और खमरिया की बाढ़ राहत चौकियों का औचक निरीक्षण किया। सीएचसी में प्रसूताओं को 48 घंटे से पहले छुट्टी देने और साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने ओपीडी, इमरजेंसी, जननी सुरक्षा वार्ड, पैथोलॉजी, एनसीडी क्लीनिक और औषधि वितरण कक्ष का जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सकों को ओपीडी रजिस्टर में मरीजों के उपचार का विवरण दर्ज करने तथा एनसीडी मरीजों को फॉलोअप के लिए फोन कर नियमित दवा दिलाने के निर्देश दिए। मरीजों से बातचीत कर दवाओं की उपलब्धता की जानकारी भी ली।

सीएमओ ने प्रसूताओं को 48 घंटे तक चिकित्सकीय निगरानी में रखने के निर्देश दिए और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद उन्होंने श्रीनगर और खमरिया की बाढ़ राहत चौकियों का निरीक्षण किया। दोनों स्थानों पर स्वास्थ्यकर्मी मरीजों को दवाएं उपलब्ध कराते मिले। मौजूद ग्रामीणों ने राहत चौकियों पर मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं पर संतोष जताया।

 

Related Articles

Back to top button