#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
कच्ची शराब के अड्डे पर पुलिस-आबकारी का धावा, महिला गिरफ्तार

कच्ची शराब के अड्डे पर पुलिस-आबकारी का धावा, महिला गिरफ्तार
15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 500 लीटर लहन नष्ट कराया
ब्यूरो रिपोर्टर -तुषार शुक्ला
मोहम्मदी, खीरी। कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोहम्मदी पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम साहबगंज में कार्रवाई की। टीम ने मौके से 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए धन्नो पत्नी स्व. रामगिनाल उर्फ बिलाल को गिरफ्तार किया।
कार्रवाई के दौरान मौके पर करीब 500 लीटर लहन भी बरामद हुआ, जिसे टीम ने मौके पर ही नष्ट करा दिया। पुलिस के अनुसार अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
मामले में थाना मोहम्मदी पर मु0अ0सं0 530/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।



