#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

नाली सफाई को लेकर विवाद, महिला से घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी

नाली सफाई को लेकर विवाद, महिला से घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी

रायबरेली /महराजगंज। कोतवाली क्षेत्र के अहिरन कोड़रा गांव में नाली सफाई को लेकर हुए विवाद में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सुशीला 26 अगस्त की शाम करीब आठ बजे अपने घर के सामने नाली साफ कर रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान जितेंद्र यादव, राजेश और राम नेवल वहां पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए सुशीला के साथ मारपीट शुरू कर दी।

पीड़िता के मुताबिक, जान बचाने के लिए जब वह घर के अंदर भागीं, तो आरोपी भी घर में घुस आए और दोबारा मारपीट की। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि सुशीला की तहरीर के आधार पर 9 सितंबर को तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।

पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल: घटना के बाद मुकदमा दर्ज होने में कई दिन लगने को लेकर पीड़ित पक्ष में नाराजगी है। हालांकि, पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Back to top button