#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

चोरी का खुलासा, एक अभियुक्त व बाल अपचारी गिरफ्तार

चोरी का खुलासा, एक अभियुक्त व बाल अपचारी गिरफ्तार

चोरी का बैट्रा और 15 से 20 किलो तार बरामद, पुलिस ने बाइक-रिक्शा किया सीज

ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला

भीरा खीरी। मझौरा प्लांट में हुई चोरी की घटनाओं का भीरा पुलिस ने खुलासा करते हुए एक अभियुक्त और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी का एक बैट्रा और करीब 15 से 20 किलो तार बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। भीरा पुलिस टीम ने भीरा नहर पटरी पर मजार के पास से बलराम पुत्र मंत्री निवासी खुटकुड़ा बस्ती, कस्बा व थाना भीरा को एक बाल अपचारी के साथ गिरफ्तार किया।

मामले में थाना भीरा पर दर्ज मुकदमा संख्या 273/2026 और 355/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित चोरी की घटनाओं का अनावरण किया गया है। पुलिस ने बरामदगी के साथ घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल पर बने रिक्शे को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया।

गिरफ्तार अभियुक्त और बाल अपचारी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक साहबलाल, हेड कांस्टेबल त्रयम्बक दत्त गौड़, कांस्टेबल शगुन चौधरी, रविन गंगवार और राघवेन्द्र शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button