#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

तालाब में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत, पुलिस के देर से पहुंचने पर उठे सवाल

तालाब में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत, पुलिस के देर से पहुंचने पर उठे सवाल

ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला
लखीमपुर-खीरी -थाना उचौलिया क्षेत्र के ग्राम मोहिउद्दीनपुर में गुरुवार को तालाब में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार मृतक किशनपाल पुत्र हेमा कुमार, उम्र करीब 20 वर्ष, थाना दक्षिणी सेरामऊ, जनपद शाहजहांपुर का निवासी था। वह वर्तमान में अपनी ससुराल मोहिउद्दीनपुर में रह रहा था। बताया गया कि किशनपाल खेत पर गया था। खेत के पास स्थित तालाब के समीप पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जा गिरा और डूब गया।

घटना की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को दी। परिजनों व ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस काफी देर बाद घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के देर से पहुंचने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई और उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की।

पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button