#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

डॉ. रामू सिंह वर्मा बने अध्यक्ष सचिव पद पर डॉ. अमित कुमार सिंह और डॉ. पंकज कुमार के वोट बराबर, फैसला केंद्रीय कार्यकारिणी पर

डॉ. रामू सिंह वर्मा बने अध्यक्ष सचिव पद पर डॉ. अमित कुमार सिंह और डॉ. पंकज कुमार के वोट बराबर, फैसला केंद्रीय कार्यकारिणी पर

ब्यूरो रिपोर्टर तुषार शुक्ला

लखीमपुर खीरी। प्रोविंशियल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (PMSA) उत्तर प्रदेश की लखीमपुर इकाई का चुनाव गुरुवार को एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर डॉ. रामू सिंह वर्मा ने 54 वोट हासिल कर भारी मतों से जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी डॉ. लालजी पासी को 18 वोट मिले।

चुनाव अधिकारियों डॉ. प्रमोद कुमार रावत और डॉ. धनीराम भार्गव के अनुसार, जनपद इकाई में कुल 86 सदस्य पंजीकृत हैं, जिनमें से 74 सदस्यों ने मतदान किया। सचिव पद पर डॉ. अमित कुमार सिंह और डॉ. पंकज कुमार को बराबर-बराबर मत मिले। ऐसे में सचिव पद के परिणाम का फैसला केंद्रीय कार्यकारिणी से मंत्रणा के बाद किया जाएगा।

चुनाव में कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन भी हुआ। उपाध्यक्ष महिला पद पर डॉ. प्रतिभा अवस्थी, उपाध्यक्ष सामान्य पद पर डॉ. अभिषेक साहू व डॉ. दीपेंद्र गौतम, उपाध्यक्ष रूरल पद पर डॉ. अजय वर्मा तथा उपाध्यक्ष मुख्यालय पद पर डॉ. दिनेश पुष्कर निर्विरोध निर्वाचित हुए।

इसके अलावा केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ. अमितेश द्विवेदी, वित्त सचिव पद पर डॉ. शिवपूजन अवस्थी तथा संपादक पद पर डॉ. विनोद कुमार निर्विरोध चुने गए।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। उन्होंने सभी को बधाई देते हुए सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button