सहारनपुर 4 लाख 20 हजार रुपये, 21 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार…

सहारनपुर 4 लाख 20 हजार रुपये, 21 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार…
ब्यूरो रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर गंगोह पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के तहत एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 21 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 4 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, 8 सितंबर 2026 की रात करीब 8:05 बजे थाना गंगोह पुलिस ने ग्राम बसी से ग्राम कुण्डा जाने वाले रास्ते पर सलीम के बागों के बीच कच्चे रास्ते से महताब पुत्र सरफराज निवासी नया कुण्डा, थाना गंगोह को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 21 ग्राम स्मैक बरामद होने के बाद थाना गंगोह में मु0अ0सं0 430/26, धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस आरोपी के नशे के कारोबार से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की भी जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2023 में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सतेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल परविन्द्र और हेड कांस्टेबल हरेन्द्र धामा शामिल रहे।



