पत्रकार व यूट्यूबर हुदा जरीवाला गिरफ्तार, सर्किट हाउस में हंगामे और उत्तेजित व्यवहार का पुलिस ने लगाये आरोप…

पत्रकार व यूट्यूबर हुदा जरीवाला गिरफ्तार, सर्किट हाउस में हंगामे और उत्तेजित व्यवहार का पुलिस ने लगाये आरोप…
ब्यूरो रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को लेकर चल रहे विवाद के बीच पत्रकार और यूट्यूबर हुदा जरीवाला को सहारनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया – पुलिस के मुताबिक, 7 सितंबर को नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार राय के सहारनपुर आगमन के दौरान सर्किट हाउस में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर हुदा जरीवाला को महिला पुलिसकर्मियों ने रोका था – पुलिस का आरोप है कि इस दौरान उन्होंने हंगामा किया और उत्तेजित व्यवहार किया – समझाने के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं होने पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत उन्हें धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया – पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की गई और समय से न्यायालय में पेश किया गया – न्यायालय के आदेश के बाद उन्हें जिला कारागार भेज दिया गया।



