#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

कलक्ट्रेट मस्जिद मामले में पूर्व सांसद हाजी फ़ज़लुर्रहमान से मिला जमीअत उलमा-ए-हिंद का प्रतिनिधिमंडल – मौलाना हकीमुद्दीन क़ासमी के नेतृत्व में कानूनी लड़ाई

कलक्ट्रेट मस्जिद मामले में पूर्व सांसद हाजी फ़ज़लुर्रहमान से मिला जमीअत उलमा-ए-हिंद का प्रतिनिधिमंडल – मौलाना हकीमुद्दीन क़ासमी के नेतृत्व में कानूनी लड़ाई

संवैधानिक पहलुओं और आगे की रणनीति पर हुआ गहन मंथन, अमन बनाए रखने पर भी दिया जोर…

ब्यूरो रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर कलक्ट्रेट मस्जिद को प्रशासन द्वारा गिराए जाने के मामले को लेकर जमीअत उलमा-ए-हिंद का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय महासचिव मौलाना हकीमुद्दीन क़ासमी के नेतृत्व में सहारनपुर लोकसभा के पूर्व सांसद हाजी फ़ज़लुर्रहमान के आवास पर पहुंचा – प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व सांसद से मुलाकात कर कलक्ट्रेट मस्जिद से जुड़े मामले की मौजूदा स्थिति, कानूनी प्रक्रिया और आगे की रणनीति को लेकर विस्तार से मंथन किया – मुलाकात के दौरान मस्जिद पक्ष के अधिवक्ता नौशाद अहमद एडवोकेट ने प्रतिनिधिमंडल के सामने मामले से जुड़े विभिन्न कानूनी पहलुओं, उपलब्ध तथ्यों और आगे की संभावित कानूनी कार्रवाई के संबंध में जानकारी रखी – इस दौरान मामले को लेकर आवश्यक कानूनी एवं संवैधानिक पहलुओं पर भी चर्चा की गई – मौलाना हकीमुद्दीन क़ासमी ने कहा कि ऐसे महत्वपूर्ण मामलों में भावनाओं के बजाय तथ्यों, कानून और संवैधानिक प्रक्रिया को आधार बनाकर पूरी गंभीरता के साथ प्रयास किया जाना चाहिए – इस दौरान पूर्व सांसद हाजी फ़ज़लुर्रहमान ने कहा कि कलक्ट्रेट मस्जिद से जुड़ा मामला बेहद महत्वपूर्ण है और इसके लिए सभी संबंधित लोगों के साथ लगातार संवाद एवं मशवरा जरूरी है – उन्होंने जमीअत उलमा-ए-हिंद के पदाधिकारियों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया – हाजी फ़ज़लुर्रहमान ने जनपद में भाईचारे और अमन को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए कहा कि मस्जिद को गिराए जाने से जितने मुसलमान दुखी हैं, हमारे हिंदू भाई भी कम दुखी नहीं हैं-उन्होंने सभी पक्षों से संयम बनाए रखने और लोकतांत्रिक एवं कानूनी रास्ते से आगे बढ़ने की बात कही -इस दौरान मौलाना क़ासिम नूरी, अध्यक्ष जमीअत उलमा दिल्ली, मौलाना अली हसन मज़ाहिरी, अध्यक्ष जमीअत उलमा हरियाणा-पंजाब एवं हिमाचल प्रदेश, मौलाना यूसुफ़ क़ासमी, महासचिव जमीअत उलमा दिल्ली, मौलाना अज़ीमुल्लाह क़ासमी, राष्ट्रीय सचिव जमीअत उलमा-ए-हिंद, हाफ़िज़ अबूबकर, मौलाना गुलफ़ाम, जिलाध्यक्ष जमीअत उलमा सहारनपुर, मौलाना सरताज क़ासमी, महासचिव जमीअत उलमा सहारनपुर, मौलाना शमशेर क़ासमी, जिला उपाध्यक्ष, मौलाना अतहर हक्क़ानी, महानगर अध्यक्ष, मौलाना फ़रीद मज़ाहिरी, प्रबंधक जामा मस्जिद सहारनपुर, कारी शौकीन रामपुर मनिहारान, मौलाना अल्ताफ़, क़ारी कलीम, मौलाना अब्दुल अलीम, कारी उल्फत, क़ारी अब्दुल हसीब, मौलाना हारिस मज़ाहिरी, रिज़वान अहमद जोगी पूर्व पार्षद, आदिल ख़ान तथा पूर्व सांसद के पीआरओ एवं मीडिया प्रभारी सैयद हस्सान समेत अन्य जिम्मेदार मौजूद रहे!

Related Articles

Back to top button