मंडी पुलिस ने 115 ग्राम चरस के साथ शातिर नशा तस्कर को दबोचा

मंडी पुलिस ने 115 ग्राम चरस के साथ शातिर नशा तस्कर को दबोचा
ब्यूरो रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत थाना मंडी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। गश्त और चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को 115 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अभियुक्त पहले से भी कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और मंडी थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर मंडी समिति परिसर के पास से अभियुक्त नावेद (पुत्र रईस), निवासी मोहल्ला पुल खुमरान (कोतवाली नगर), को हिरासत में लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 115 ग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ के दौरान पुलिस नशे के इस अवैध कारोबार से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक्स की गहनता से पड़ताल कर रही है ताकि इसके पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके।
पकड़े गए अभियुक्त नावेद का लंबा अपराधिक इतिहास रहा है। उस पर पहले से ही कोतवाली नगर (सहारनपुर) में आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम तथा बरेली के थाना सुभाष नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक उपेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल कपिल कुमार और कांस्टेबल रवि कुमार की मुख्य भूमिका रही। पुलिस आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है।



