#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागलखीमपुर खीरी

चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी हिरासत में

चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी हिरासत में

घटना के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश, पुलिस ने शुरू की जांच
ब्यूरो रिपोर्टर -तुषार शुक्ला

लखीमपुर खीरी। सिंगाही थाना क्षेत्र में करीब चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। मामले में पुलिस ने करीब 50 वर्षीय खलील को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

घटना को लेकर हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताई है। विहिप नेता आचार्य संजय मिश्रा ने पुलिस-प्रशासन से मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।

पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित बच्ची की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जा रही है।

आरोपों की वास्तविकता और घटना की पूरी स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

Related Articles

Back to top button