#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

सहारनपुर में ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक किंगपिन का नेटवर्क ध्वस्त

सहारनपुर में ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक किंगपिन का नेटवर्क ध्वस्त

सहारनपुर। जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन सवेरा – नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना चिलकाना एवं स्वाट/सर्विलांस/एसओजी की संयुक्त टीम ने स्मैक किंगपिन के नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए 3 शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष चिलकाना अक्षय शर्मा व प्रभारी एसओजी/स्वाट के नेतृत्व में आज दिनांक 03.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर फिरोजाबाद से अहाडी जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान तीनों तस्करों को पकड़ा गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम –
1. जीशान पुत्र इरफान निवासी ग्राम रायपुर थाना मिर्जापुर जनपद सहारनपुर
2. तबस्सुम उर्फ काली पत्नी जीशान निवासी रायपुर थाना मिर्जापुर जनपद सहारनपुर
3. संजीदा पत्नी हसीन निवासी मौहल्ला गाडोवाला कस्बा व थाना मिर्जापुर जनपद सहारनपुर

बरामदगी – अभियुक्तों के कब्जे से कुल 01 किलो 20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 02 करोड़ 05 लाख 40 हजार रूपये है। इसमें जीशान से 290 ग्राम, तबस्सुम उर्फ काली से 455 ग्राम व संजीदा से 275 ग्राम स्मैक बरामद की गई। इस संबंध में थाना चिलकाना पर मु0अ0सं0 323/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार मुख्य अभियुक्त जीशान शातिर अपराधी है, जिसके विरूद्ध एनडीपीएस, गौवध, गैंगस्टर व गुंडा एक्ट सहित 9 मुकदमे दर्ज हैं। तबस्सुम पर भी 4 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के Forward and Backward लिंकों की जांच की जा रही है।

रिपोर्ट – मो. कलीम अंसारी,सहारनपुर

 

Related Articles

Back to top button