थाना गागलहेड़ी पुलिस ने शराब के ठेकों के आसपास अवैध रूप से शराब पीने पिलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 17 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 09 मोटरसाइकिलें की गईं सीज़….

थाना गागलहेड़ी पुलिस ने शराब के ठेकों के आसपास अवैध रूप से शराब पीने पिलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 17 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 09 मोटरसाइकिलें की गईं सीज़….
ब्यूरो रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण मे आपराधिक व असामाजिक गतिविधियों तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गागलहेड़ी पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।
प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व मे 31.08.2026 को चेकिंग के दौरान शराब के ठेकों के आसपास अवैध रूप से शराब पीने व पिलाने वाले 17 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी को सख्त चेतावनी देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। साथ ही मौके से 09 मोटरसाइकिलों (Bullet, Splender, Access, Deluxe HF व 1 बिना नंबर i-Smart Hero) को कब्ज़े मे लेकर सीज कर थाना परिसर मे खड़ा कराया गया है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार, उपनिरिक्षक अतुल कुमार, उपनिरीक्षक सौरभ यादव, उपनिरीक्षक सुभाषचन्द्र, उपनिरीक्षक शिव कुमार, हेडकांस्टेबल निशान्त चौधरी एवं रि0का0 कपिल कुमार (थाना गागलहेड़ी, सहारनपुर शामिल रहे।



