गोला विधानसभा को मिली पांच सड़कों की सौगात, विधायक अमन गिरि ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

गोला विधानसभा को मिली पांच सड़कों की सौगात, विधायक अमन गिरि ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
ब्यूरो रिपोर्टर -तुषार शुक्ला
गोला गोकरननाथ खीरी -गोला विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर विधायक अमन गिरि ने क्षेत्रवासियों को पांच नई सड़कों की सौगात मिलने की जानकारी दी है। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आशीर्वाद से क्षेत्र की पांच महत्वपूर्ण सड़कों को स्वीकृति प्रदान हुई है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
स्वीकृत सड़कों में सीतापुर-कस्ता-अलीगंज-बिजुआ मार्ग से विष्णुबहड़ संपर्क मार्ग तक 1 किलोमीटर, सीतापुर ब्रांच कैनाल पटरी से मनिकापुर संपर्क मार्ग तक 1.30 किलोमीटर, अजान गांव से मूड़ा जवाहर होते हुए मढ़िया संपर्क मार्ग तक 1.50 किलोमीटर, बसलीपुर से गुरुद्वारा होते हुए छैरासी तक 4.20 किलोमीटर तथा बहादुर नगर से पड़रिया तिलकापुर संपर्क मार्ग तक 4 किलोमीटर सड़क शामिल है।
विधायक अमन गिरि ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए विकास कार्यों के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन सड़कों की स्वीकृति से क्षेत्र की पुरानी और महत्वपूर्ण मांगों को पूरा करने का अवसर मिला है।
विधायक ने गोला गोकर्णनाथ विधानसभा क्षेत्र के सभी निवासियों की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुनः आभार जताते हुए कहा कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के विकास को और गति मिलेगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों के आशीर्वाद और सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया।



