#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशखेलदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

क्रिकेट कप सीजन-2 पर ग्लोरियस क्रिकेट क्लब का कब्जा, हंगरी लायंस 11 को 28 रन से हराया

क्रिकेट कप सीजन-2 पर ग्लोरियस क्रिकेट क्लब का कब्जा, हंगरी लायंस 11 को 28 रन से हराया

ब्यूरो रिपोर्ट-मो कलीम अंसारी,सहारनपुर

सहारनपुर के इस्लामिया इंटर कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित ज़ुनयरा क्रिकेट कप (सीजन 2) का खिताब ग्लोरियस क्रिकेट क्लब टीम ने जीत लिया है। रोमांचक फाइनल मुकाबले में ग्लोरियस क्रिकेट क्लब ने हंगरी लायंस 11 को 28 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल मैच में ग्लोरियस क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए। टीम की ओर से प्रशांत शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 50 रन बनाए वही कप्तान शब्बर खान ओपेनिंग बल्लेबाज के तौर पर 22 गेंदों में शानदार 28 रनों की पारी खेली, वही टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज दानिश ने भी 11 गेंदों पर 24 रनों का योगदान दिया। जवाब में हंगरी लायंस 11 की टीम निर्धारित 18 ओवर में 7 विकेट खोकर केवल 138 रन ही बना सकी और 28 रन से मैच हार गई। मैच के समापन पर समाजसेवी साद अली खान और अब्दुल वली उर्फ बंटी प्रधान द्वारा विजेता और उपविजेता टीम के कप्तानों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार वितरित किए गए। ग्लोरियस क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी प्रशांत शर्मा को ‘मैन ऑफ द मैच’ और आल राउंडर खिलाडी और ग्लोरियस क्रिकेट क्लब के उपकप्तान काशिफ पठान को ‘मैन ऑफ द सीरीज’ का पुरस्कार प्रदान किया गया। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में डॉक्टर खुर्रम खान, हैदर अली, डॉक्टर आकिब जावेद, अदील खान, अजहर खान, यूनुस मलिक, माजिद कुरेशी, मोहम्मद फ़िरोज़, अली अहमद, मोहम्मद दिलनवाज आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। खबर को हेडिंग कैसे तैयार कर कर भेजिए

Related Articles

Back to top button