#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

अकीदत, एहतराम और सौहार्दपूर्ण तरीके से निकाला गया जुलूसे मोहम्मदी

अकीदत, एहतराम और सौहार्दपूर्ण तरीके से निकाला गया जुलूसे मोहम्मदी


रायबरेली 26 अगस्त 2026

बुधवार की 12 रबीउल अव्वल (बारावफात) के मौके पर शहर में पूरी शानोशौकत, अकीदत, एहतराम और सौहार्दपूर्ण तरीके से निकाला गया जुलूसे मोहम्मदी। मुस्लिम समुदाय इस दिन पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर खुशियां मनाते हैं। रबीउल अव्वल के चांद नजर आने के बाद से लेकर लगातार 12 रबीउल अव्वल तक बयान, तकरीर, नातों की महफिल सजायी जाती है जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचते हैं और पैगम्बर मोहम्मद साहब की जिंदगी से जुड़ी बातें और हदीस के हवाले से जानकारी प्राप्त करते हैं। शहर में ये जुलूस खिन्नीतला चौराहे से निकलकर अपने पुराने तय रास्तों जैसे कैपरगंज, घंटाघर, रेलवे स्टेशन, जहानाबाद पुलिस चौकी, कहारों का अड्डा होता हुआ वापस खिन्नीतला चौराहे पर आकर सलातों सलाम के साथ खत्म हुआ। जुलूस में शामिल सभी अंजुमनों को राष्ट्रीय जागरूक मुस्लिम मोर्चा के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष आफताब अहमद रज्जू खान एडवोकेट की जानिब से और इदारे सरैया उत्तर प्रदेश खिन्नीतला के नज़ीमे आला मौलाना अरबी उल अशरफ के हाथों से पहला ईनाम अंजुमन रजाए मुस्तफा छोटा घोसियाना और दूसरा ईनाम अंजुमन आशिकाने मुस्तफा बहराना और तीसरा ईनाम लश्करे आला हजरत तिलियाकोट और बड़ा घोसियाना को दिया। जुलूसे मोहम्मदी में शामिल सभी अंजुमनों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया गया।

Related Articles

Back to top button