#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

मासिक प्रदर्शन मूल्यांकन में रायबरेली ने प्रदेश में हासिल किया द्वितीय स्थान

मासिक प्रदर्शन मूल्यांकन में रायबरेली ने प्रदेश में हासिल किया द्वितीय स्थान

रायबरेली-25 अगस्त 2026
          बच्चों के समग्र विकास एवं आंगनवाड़ी केंद्रों को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से रॉकेट लर्निंग एवं बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार (ICDS) विभाग के संयुक्त प्रयासों से जनपद में निरंतर प्रभावी कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रत्येक माह आयोजित होने वाले मासिक प्रदर्शन मूल्यांकन में जुलाई माह में रायबरेली जनपद ने पूरे प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
         जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि यह उपलब्धि जनपद के आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, बाल विकास परियोजना अधिकारियों, मुख्य सेविकाओं/सुपरवाइजर्स  सहित पूरी टीम के निरंतर प्रयास, समर्पण और बेहतर टीमवर्क का परिणाम है और आगे भी सभी के सामूहिक प्रयासों से रायबरेली जनपद प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा एवं बच्चों के समग्र विकास के क्षेत्र में भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नई उपलब्धियां हासिल करेगा।
        रायबरेली की इस उपलब्धि पर रॉकेट लर्निंग के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर मयंक कुमार एवं दीपक कुमार ने ICDS विभाग एवं पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य एवं गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं विभागीय टीम द्वारा किया जा रहा समर्पित प्रयास सराहनीय एवं प्रेरणादायक है।

Related Articles

Back to top button