#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपीलीभीतब्रेकिंग न्यूज़रिश्वतखोरी

आवास योजना में रिश्वत का आरोप, सचिव पर 5000 रुपये मांगने की शिकायत

आवास योजना में रिश्वत का आरोप, सचिव पर 5000 रुपये मांगने की शिकायत

रिपोर्ट, अखिलेश कुमार यादव,पीलीभीत

पीलीभीत/मरौरी, 25 अगस्त। विकास खंड मरौरी की ग्राम पंचायत कैम में प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे के नाम पर पैसे मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव के ग्रामीणों ने परियोजना निदेशक अधिकारी को शिकायती पत्र देकर तैनात सचिव पवन पटेल पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने लिखा है कि सचिव पवन पटेल द्वारा आवासों का सर्वे किया गया और उनसे आधार कार्ड, बैंक की किताब और जॉब कार्ड लिया गया। कागज लेने के बाद सचिव ने 5,000 रुपये की मांग की और कहा कि *”यह पैसा जिला स्तरीय अधिकारियों को देना होता है, तभी तुम्हारे नाम से आवास का पैसा जारी होगा।”

ग्रामीणों का आरोप है कि पैसे देने से मना करने पर सचिव ने उनके कागज वापस कर दिए और कहा कि जिले पर जाकर बात कर लो। शिकायत में यह भी कहा गया है कि इसके बाद गांव के ही एक व्यक्ति अरुण कुमार मिश्रा द्वारा उनके घर जाकर अवैध वसूली का प्रयास किया गया।

ग्रामीणों ने परियोजना निदेशक से गुहार लगाई है कि मामले की जांच स्वयं आकर करें और जांच के दौरान सचिव को भी साथ लाया जाए ताकि ग्रामीण उसके सामने ही उसकी करतूत बता सकें। ग्रामीणों ने पत्र में लिखा है कि *”यदि हम अपात्र पाए जाते हैं तो हमें चोर की सजा दी जाए, लेकिन यदि सचिव दोषी पाया जाए तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।”*

इस शिकायत पत्र पर राजेंद्र, हेमपाल और अन्य ग्रामीणों के हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान हैं।

फिलहाल इस पूरे मामले पर अधिकारियों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Related Articles

Back to top button