#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपीलीभीतब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

पीलीभीत में समाजवादी जनेश्वर मिश्र ब्राह्मण महासभा का विस्तार, अमित कुमार बने जिला सचिव

पीलीभीत में समाजवादी जनेश्वर मिश्र ब्राह्मण महासभा का विस्तार, अमित कुमार बने जिला सचिव

जिलाध्यक्ष प्रशान्त अवस्थी ने दिया मनोनयन पत्र, युवाओं में हर्ष

पीलीभीत, 25 अगस्त 2026 (कलीनगर)

समाजवादी पार्टी से जुड़े संगठन समाजवादी जनेश्वर मिश्र ब्राह्मण महासभा, पीलीभीत में बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया गया है।

महासभा के जिलाध्यक्ष प्रशान्त अवस्थी (निवास – ग्राम व पोस्ट घुंघचिहाई, पूरनपुर) ने अमित कुमार, ग्राम व पोस्ट भैरो कला, तहसील कलीनगर, जिला पीलीभीत को महासभा का जिला सचिव मनोनीत किया है। इसका मनोनयन पत्र आज दिनांक 25-08-2026 को पत्रांक 01 पर जारी किया गया।

मनोनयन पत्र में उल्लेख किया गया है कि समाजवादी विचारधारा और ‘छोटे लोहिया’ स्व. जनेश्वर मिश्र जी के आदर्शों के प्रति अमित कुमार की निरंतर निष्ठा, सामाजिक सक्रियता और युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

जिलाध्यक्ष प्रशान्त अवस्थी ने कहा, “हमें पूर्ण आशा एवं विश्वास है कि अमित कुमार इस पद के माध्यम से पीलीभीत जिले में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत व धारदार बनाएंगे। साथ ही समाज को एकजुट कर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी ईमानदारी व जिम्मेदारी के साथ करेंगे।”

नवनियुक्त जिला सचिव अमित कुमार ने शीर्ष नेतृत्व, जिलाध्यक्ष प्रशान्त अवस्थी और महासभा के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह स्व. जनेश्वर मिश्र जी के बताए रास्ते पर चलकर ब्राह्मण समाज को जोड़ने और समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।

मनोनयन की खबर मिलते ही कलीनगर और पूरनपुर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने अमित कुमार को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button